पीएम मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री बनने पर प्रेम सिंह तमांग को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह सिक्किम की प्रगति के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। गौरतलब है कि तमांग लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं।
read more at भाषा


