Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने सूरत एयरपोर्ट के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 17 December, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सूरत एयरपोर्ट (गुजरात) के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। टर्मिनल को सूरत की स्थानीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है और पीक आवर्स के दौरान यह टर्मिनल 1800 यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। इस एयरपोर्ट को 2 दिन पहले ही अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिला है।