पीएम मोदी पहले से निर्धारित कार्यक्रम में आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ₹7,800 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे। गौरतलब है, प्रधानमंत्री अपनी मां हीराबेन के निधन पर दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।
read more at भाषा


