Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएसयू के ज़रिए रोज़गार मिलता था, बीजेपी ने उन्हें अपने मित्रों को बेच दिया: प्रियंका गांधी

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Thursday, 10 November, 2022
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को एक रैली के दौरान कहा, "देश में पीएसयू यानी सरकारी कंपनियों के ज़रिए गरीबों को सबसे ज़्यादा रोज़गार मिलता था।" प्रियंका ने कहा, "आज बीजेपी ने इन पीएसयू को अपने मित्रों को बेच दिया है।" उन्होंने कहा, "अगर आपकी (बीजेपी) रोज़गार देने की नीयत होती तो पीएसयू नहीं बेची जाती।"
read more at Twitter