Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीपीपी के बजाए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास खुद करने वाली है केंद्र सरकार: खबर

short by नदीम अनवर / on Monday, 6 June, 2022
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, केंद्र सरकार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के बजाए खुद करने की योजना बना रही है। केंद्र ₹4,700-करोड़ की योजना का मूल्यांकन कर रहा है जिसके ज़रिए वह सीधे इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण को फंड करेगा। गौरतलब है, पुनर्विकास के तहत 6-मंज़िला स्टेशन कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है।