पीयूष गोयल ने शेयर कीं दुबई पहुंची असम की मिर्च व कटहल की तस्वीरें, कहा- नीतियों का फल मिला
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा है, "निर्यात को बढ़ावा देने को लेकर मोदी सरकार की नीतियों का मिला फल। #LocalGoesGlobal के तहत दुबई पहुंची धुबरी (असम) की मिर्च और कटहल।" असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह राज्य के किसानों के लिए अत्यंत हर्ष की बात है।
read more at Twitter


