Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीयूष जैन के बाद, सपा से जुड़े इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के यहां आयकर विभाग की छापेमारी

short by नेहा भारद्वाज / on Friday, 31 December 2021
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को बताया कि आयकर विभाग उनके एमएलसी पुष्पराज 'पम्मी' जैन के कन्नौज और कानपुर स्थित परिसरों पर छापेमारी कर रहा है। पुष्पराज ने ही यूपी चुनावों से पहले समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। गौरतलब है, कुछ दिन पहले कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां आयकर विभाग की छापेमारी में ₹200 करोड़ नकदी मिली थी।
read more at Twitter