पी.वी. सिंधु ने चीन की वांग झी यी को हराकर जीता सिंगापुर ओपन
शटलर पी.वी. सिंधु ने रविवार को फाइनल में चीन की वांग झी यी को 21-9, 11-21, 21-15 के स्कोर के साथ हराकर सिंगापुर ओपन का खिताब जीत लिया। वह सिंगापुर ओपन जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं और इस साल अब तक उन्होंने तीन खिताब जीते हैं। सायना नेहवाल ने 2010 में सिंगापुर ओपन जीता था।
read more at इंडिया टीवी


