Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुणे का नाबालिग आरोपी पूरे होश में था, हादसे के बाद ड्राइवर बदलने की हुई थी कोशिश: पुलिस

short by Monika Sharma / on Friday, 24 May, 2024
पुणे (महाराष्ट्र) के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा है कि पोर्शा कार हादसे का 17-वर्षीय आरोपी पूरी तरह होश में था। उन्होंने कहा कि वे जांच कर रहे हैं कि अग्रवाल परिवार का ड्राइवर किसके दवाब में कह रहा था कि गाड़ी वह चला रहा था। कुमार ने कहा, "हादसे के बाद ड्राइवर बदलने की कोशिश की गई थी।"