पुणे पोर्शा हादसा केस में ड्राइवर के अपहरण में इस्तेमाल हुई मर्सिडीज़ की गई ज़ब्त
पुणे (महाराष्ट्र) के पोर्शा कार हादसे के बाद ड्राइवर को कथित तौर पर अगवा करने के लिए इस्तेमाल की गई मर्सिडीज़ को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है। 17-वर्षीय नाबालिग आरोपी के परिवार ने ड्राइवर को बंधक बनाया था और दुर्घटना की ज़िम्मेदारी लेने को कहा था। मामले में आरोपी के पिता व दादा को गिरफ्तार किया जा चुका है।


