पुणे पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी की हिरासत 25 जून तक बढ़ाई गई
पुणे (महाराष्ट्र) में पोर्शा कार हादसे के नाबालिग आरोपी की किशोर न्याय बोर्ड ने ऑब्ज़र्वेशन होम रिमांड 25 जून तक बढ़ा दी है। पुलिस ने इसके लिए अभियोजकों के माध्यम से बोर्ड से अनुरोध किया था। पुलिस ने बोर्ड को बताया कि फिलहाल आरोपी की रिहाई से मामले की जांच व अन्य संबंधित मामलों में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
read more at भाषा


