पुणे में पीएम मोदी की रैली के बाद सड़क पर नज़र आया कचरे का ढेर
पुणे (महाराष्ट्र) में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली के बाद रैली स्थल के पास की सड़क पर जगह-जगह कचरे का ढेर लग गया। सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों में सड़क पर प्लास्टिक की बोतलें और खाने के पैकेट बिखरे दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में रैली की थी।
read more at Inshorts


