पुतिन के युद्ध घोषित करने के फैसले से बहुत परेशान हूं: इथीरियम के रूस में जन्मे सह-संस्थापक
डिजिटल करेंसी इथीरियम के रूस में जन्मे सह-संस्थापक विटालिक बुटेरिन ने ट्वीट किया है, "यूक्रेन के साथ विवाद के शांतिपूर्ण तरीके से समाधान की संभावना को छोड़कर युद्ध घोषित करने के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के फैसले से बहुत परेशान हूं।" उन्होंने कहा, "यह रूसी लोगों व यूक्रेनवासियों के खिलाफ अपराध है।" उन्होंने लिखा, "सभी की सुरक्षा की कामना करता हूं।"
read more at Twitter


