पुदुचेरी की मंत्री ने देवी की तरह बनाया वेश, कहा- पता था नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी
पुदुचेरी की मंत्री एस. चंडिरा प्रियंगा का देवी के वेश में एक वीडियो महिला दिवस पर जारी किया गया। इसकी आलोचना होने के बाद उन्होंने कहा कि वह जानती थीं कि नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी लेकिन वह इसकी परवाह नहीं करतीं। उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि मैंने सिर्फ ऐसा गेट-अप लिया...मैंने उपवास किया और मांसाहारी खाना बंद कर दिया।"


