Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुरानी बकाया प्रत्यक्ष कर मांगों को वापस लेगी सरकार, 1 करोड़ करदाताओं को होगा लाभ: वित्त मंत्री

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 1 February, 2024
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 पेश करते हुए कहा है कि सरकार पुरानी बकाया प्रत्यक्ष कर मांगों को वापस ले लेगी जिससे करीब 1 करोड़ करदाताओं को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि 1962 से 2010 तक ₹25,000 तक की बकाया प्रत्यक्ष कर मांगों और 2010-11 से 2014-15 तक ₹10,000 तक की बकाया मांगों को वापस लिया जाएगा।