Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुराने संसद भवन से किस तरह अलग है नया संसद भवन?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 24 May, 2023
64,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने नए त्रिभुजाकार संसद भवन में 24,281 वर्ग मीटर में बने पुराने गोलाकार संसद भवन के मुकाबले अधिक सांसद (लोकसभा- 888 व राज्यसभा- 384) बैठ सकेंगे। नए संसद भवन में केंद्रीय कक्ष नहीं है और संयुक्त सत्र लोकसभा चेंबर में ही होंगे। नया संसद भवन टेक्नोलॉजी के मामले में भी पुराने से अधिक उन्नत है।