पुरी के जगन्नाथ मंदिर में बने भगदड़ जैसे हालात, 6 लड़कियां हुईं घायल
पुरी (ओडिशा) के श्री जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को भगदड़ जैसे हालात बनने के चलते एक स्कूल के 70-सदस्यीय समूह में शामिल 6 छात्राएं घायल हो गईं। मंदिर के एक पदाधिकारी ने बताया कि रात 8 बजे मंदिर की सीढ़ियों पर भगदड़ जैसे हालात बने थे। घायल लड़कियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at भाषा


