Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुल से 30 फीट नीचे गिरी महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक जयकुमार गोरे की कार, 4 लोग हुए घायल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 24 December, 2022
महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के सड़क हादसे की चपेट में आकर घायल हो गए। पुलिस ने बताया है कि पुणे-पंढरपुर रोड पर फलटण के पास ड्राइवर के नियंत्रण खोने के चलते उनकी कार पुल से करीब 30 फीट नीचे खाई में गिर गई। गोरे के अलावा 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है।