पुलकित व कृति खरबंदा ने शेयर कीं मेहंदी समारोह की तस्वीरें; लिखा- हम होश-रुबा हो गए
हाल ही में शादी करने वाले अभिनेता पुलकित सम्राट और अभिनेत्री कृति खरबंदा ने बुधवार को अपने मेहंदी समारोह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में पुलकित डांस करते और कृति के हाथ में मेहंदी लगाते दिख रहे हैं। पुलकित ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "इश्क का रंग ऐसा, हम होश-रुबा हो गए।💓"
read more at Hindustan Times


