पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) हमले की पांचवीं बरसी पर हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने 'X' पर लिखा, "पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि। देश के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।" गौरतलब है, 2019 में हुए इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।
read more at ABP न्यूज़


