Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुलिस अधिकारी से 'चौकी के सामने ही गांजा मिलता है' कहते छात्र का वीडियो हुआ वायरल

short by रौनक राज / on Friday, 8 March, 2024
हरियाणा की एक यूनिवर्सिटी में नशामुक्ति अभियान के दौरान एक छात्र ने गांजे की उपलब्धता को लेकर पुलिस अधिकारी से सवाल पूछे जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। छात्र ने पूछा, "आज गांजा मिलना टॉफी मिलने जितना आसान है...अगर छात्र गांजे के डीलरों को ट्रैक कर सकता है तो पुलिस क्यों नहीं?...पुलिस चौकी के सामने ही गांजा मिलता है।"