Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुलिस कस्टडी में जान गंवाने वाले शख्स के परिजन से मिलने जा रहीं प्रियंका हिरासत में ली गईं

short by Gunjan Goswami / on Wednesday, 20 October 2021
उत्तर प्रदेश में कथित तौर पर पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले एक शख्स के परिवार से मिलने आगरा जा रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रियंका को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पहले टोल प्लाज़ा पर रोका गया। बकौल प्रियंका, "यूपी सरकार को किस बात का डर है?...मुझे क्यों रोका जा रहा है।"