Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुलिस का सत्ताधारी दल के पक्ष में काम करना अत्यंत निराशाजनक चलन है: सुप्रीम कोर्ट

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 26 August, 2021
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के निलंबित पुलिस अधिकारी को गिरफ्तारी से सुरक्षा देते हुए कहा है, "देश में अत्यंत निराशाजनक चलन है...जब कोई राजनीतिक पार्टी सत्ता में होती है तो पुलिस अधिकारी उसके पक्ष में काम करते हैं।" बकौल कोर्ट, "जब दूसरी पार्टी सत्ता में आती है तो सरकार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करती है। इसे रोकने की ज़रूरत है।"