पुलिस के कस्टडी रूम की खिड़की तोड़कर गुजरात में चोरी हुआ 144 किलो गांजा
आणंद (गुजरात) के विरसाड थाने से पुलिस कस्टडी में रखा ₹8.60 लाख कीमत का 144 किलोग्राम गांजा चोरी हो गया है। बकौल पुलिस, गांजा थाने के पीछे कस्टडी रूम में रखा था और इस कमरे की खिड़की की लोहे की ग्रिल टूटी मिली है। पुलिस के मुताबिक, 2018 में ज़ब्त गांजे की 56 बोरियों में से 4 बोरियां गायब हैं।
read more at ABP न्यूज़


