पुलिस ने अमृतसर में एनकाउंटर के बाद 2 गैंगस्टरों को किया अरेस्ट, मुठभेड़ का वीडियो आया सामने
पंजाब के अमृतसर में गुरुवार को पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसका वीडियो भी सामने आया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर 5 हथियार और ज़िंदा कारतूस बरामद किए। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर जसकरन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों की पहचान रवि और रॉबिन के रूप में हुई है।
read more at abp न्यूज़


