पुलिस ने आंध्र में ₹500 करोड़ कीमत का 2 लाख किलो गांजा जलाकर किया नष्ट, वीडियो जारी
आंध्र प्रदेश पुलिस ने विशाखापत्तनम में शनिवार को ₹500 करोड़ से अधिक कीमत का 2 लाख किलोग्राम गांजा नष्ट किया। भारी मात्रा में गांजे को जलाए जाने के कई वीडियोज़ ऑनलाइन सामने आए हैं। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'ऑपरेशन परिवर्तन' के तहत 1 नवंबर, 2021 से 8 फरवरी, 2022 के बीच कई छापेमारियों में यह गांजा ज़ब्त हुआ था।
read more at Moneycontrol


