पुलिस ने गलत खुलासा किया: यूपी में केंद्रीय मंत्री के घर में हुई युवक की हत्या पर उसका भाई
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर में हुई युवक की हत्या के मामले पर उसके भाई विकास श्रीवास्तव ने कहा है कि पुलिस ने घटना का गलत खुलासा किया है। बकौल विकास, उनका भाई जुआ नहीं खेलता था। वहीं, युवक की मां ने ज़मीन के विवाद में उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
read more at हिन्दुस्तान


