पुलिस ने ड्रग फैक्ट्री का मुंबई में किया भंडाफोड़, ₹2.5 करोड़ की ड्रग्स की ज़ब्त
नवी मुंबई पुलिस ने गुरुवार को अलीबाग में एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जो कथित तौर पर मेफेड्रोन (ड्रग) बना रही थी और मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ₹2.5 करोड़ मूल्य की 2.5 किलोग्राम मेफेड्रोन ज़ब्त की। बकौल पुलिस, नए साल पर नशीले पदार्थों की अधिक मांग के चलते आरोपियों ने मेफेड्रोन बनाना शुरू किया था।


