पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद फिर से रेसलर्स के प्रदर्शन में शामिल हुईं स्वाति मालीवाल
दिल्ली के जंतर-मंतर पर रेसलर्स के प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान पुलिस हिरासत में ली गईं दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल को रिहा कर दिया गया है। इसके बाद मालीवाल गुरुवार को दोबारा प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्होंने कहा, "पुलिस ने मेरे साथ बदतमीज़ी की थी और जबरन कई घंटे थाने में बैठाकर रखा।"
read more at ABP न्यूज़


