पुलिसकर्मी का स्मैक पीते हुए वीडियो हुआ वायरल, यूपी पुलिस ने किया निलंबित
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह स्मैक पीता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो स्मैक के एक अड्डे का है जहां पुलिसकर्मी का अकसर आना-जाना रहता था।
read more at Twitter


