Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुलिसकर्मी ने बेंगलुरु के स्टेडियम में पाक फैन को 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगाने से रोका

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 20 October, 2023
वनडे विश्व कप 2023 में शुक्रवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) में पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर एक पाकिस्तानी फैन को 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगाने से रोका जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में पाकिस्तानी फैन पुलिसकर्मी से कहता दिखा, "मैं पाकिस्तान से आया हूं। मैं 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' नहीं कहूंगा तो क्या कहूंगा?"