Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पूछताछ में शामिल न होने पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी के खिलाफ वॉरंट जारी

short by खुशी / on Saturday, 7 May, 2022
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के कथित कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी के खिलाफ ज़मानती वॉरंट जारी किया है। ईडी के आवेदन पर कोर्ट ने यह वॉरंट जारी किया। बकौल ईडी, कई बार समन भेजने के बावजूद रुजिरा पूछताछ में शामिल नहीं हुईं।