पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल पहली बार बने माता-पिता, ऐक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म
टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' फेम पूजा बनर्जी और उनके पति व राष्ट्रीय स्तर के तैराक संदीप सेजवाल पहली बार माता-पिता बन गए हैं। पूजा के भाई नील बनर्जी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ऐक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। 2017 में शादी करने वालीं पूजा ने पिछले साल नवंबर में अपने गर्भवती होने की घोषणा की थी।
read more at ABP न्यूज़


