Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पूर्व कर्मचारी ने बेंगलुरु में ऑफिस में घुसकर कंपनी के सीईओ और एमडी की तलवार से की हत्या

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 11 July, 2023
बेंगलुरु (कर्नाटक) में एक टेक कंपनी के सीईओ और एमडी की एक पूर्व कर्मचारी ने हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी के सीईओ वीनू कुमार और एमडी फणींद्र सुब्रमण्या पर ऑफिस में तलवार से हमला किया गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। आरोपी पूर्व कर्मचारी फरार है।