पूर्व कांग्रेस सांसद महाबल मिश्रा 'आप' में हुए शामिल, केजरीवाल बोले- मिलकर देश को बढ़ाएंगे
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले पूर्व कांग्रेस सांसद महाबल मिश्रा रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। केजरीवाल ने कहा, "आपके (मिश्रा) अनुभव के साथ हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे।" गौरतलब है, मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा द्वारका विधानसभा से 'आप' के विधायक हैं।
read more at moneycontrol हिंदी


