पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का पार्थिव शरीर भोपाल पहुंचा, सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे चार्टर्ड विमान से भोपाल (मध्य प्रदेश) लाया गया जहां राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से नर्मदापुरम स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
read more at Twitter


