Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पूर्व पाक पीएम इमरान की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शनकारी ने कोर कमांडर के घर से चुराया मोर

short by रौनक राज / on Wednesday, 10 May, 2023
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मंगलवार को लाहौर में सेना के कमांडर के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और एक प्रदर्शनकारी ने कोर कमांडर के घर से एक मोर चुरा लिया। प्रदर्शनकारी ने बताया कि मोर को अवाम के पैसे से खरीदा गया था इसलिए वह इसे लेकर आ गया।