पूर्व भारतीय धावक पी.टी. उषा ने राज्यसभा सांसद के तौर पर ली शपथ
पूर्व भारतीय धावक पी.टी. उषा ने बुधवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। दरअसल, केंद्र सरकार ने उषा, म्यूज़िक कंपोज़र व सिंगर इलैयाराजा, समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े और स्क्रीनराइटर-डायरेक्टर के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ('बाहुबली' व 'आरआरआर' के लेखक) को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। गौरतलब है कि पी.टी. उषा को 1985 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
read more at The Print


