पूर्व विधायक को बीजेपी में शामिल कराते हुए विजयवर्गीय बोले, 'तेरी गाली सुनी, अब ले रहा हूं'
इंदौर से पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का इस दौरान का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह शुक्ला को अंगवस्त्र पहनाते हुए कह रहे हैं, "तेरी गाली सुनी, अब तुझे ले रहा हूं।" गौरतलब है, भोपाल में शनिवार को कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली।
read more at Moneycontrol हिन्दी


