Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश हुआ जारी

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Monday, 7 February 2022
'द प्रिंट' के अनुसार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश जारी किया है। इससे पहले, उन्हें 2 कारण बताओ नोटिस भेजे जा चुके हैं। गौरतलब है, जुलाई 2021 में पोखरियाल को केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया था जिसके बाद उन्हें बंगला खाली करने को कहा गया।
read more at ThePrint