पूर्व सांसद रामा सिंह ने आरजेडी से दिया इस्तीफा, चिराग पासवान की पार्टी में हो सकते हैं शामिल
आरजेडी नेता और वैशाली (बिहार) से सांसद रहे रामा किशोर सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा, "आरजेडी की नीतियों से आहत होकर पार्टी से इस्तीफा देना पड़ा। आरजेडी के तौर-तरीके मुझे अपने विचारों के विपरीत लगे।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामा सिंह जल्द ही चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) में शामिल हो सकते हैं।
read more at News18 हिंदी


