Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पूर्वोत्तर अब न दिल्ली से दूर है और न ही दिल से: विधानसभा चुनावों के परिणाम पर पीएम मोदी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 2 March, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी और नागालैंड विधानसभा चुनाव में एनडीपीपी-बीजेपी की जीत के बाद गुरुवार को बीजेपी मुख्यालय में कहा, "पूर्वोत्तर अब न दिल्ली से दूर है और न ही दिल से।" उन्होंने कहा, "आज के नतीजे सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। इन परिणामों में देश-दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश हैं।"