पेगासस जासूसी मामले में प. बंगाल की ओर से गठित आयोग की जांच पर एससी ने लगाई रोक
पेगासस जासूसी मामले पर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा रिटायर्ड जस्टिस एम.बी. लोकुर की अध्यक्षता में गठित आयोग की जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रोक लगा दी। बकौल कोर्ट, "पिछली बार आपने (सरकार) अंडरटेकिंग दी थी…लेकिन फिर से जांच...शुरू कर दी?” दरअसल, एक याचिका में कहा गया कि सरकार के आश्वासन के बावजूद आयोग ने पूछताछ शुरू कर दिया।
read more at हिन्दुस्तान


