Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पेट में छिपाकर ला रहे ₹13 करोड़ की कोकेन के साथ घाना का शख्स मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ अरेस्ट

short by अनिल कुमार / on Saturday, 3 September 2022
मुंबई (महाराष्ट्र) अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने घाना से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया है, जो अपने पेट में नशीला पदार्थ कोकेन के 87 'कैप्सूल' छिपाकर लाया था। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने तीन दिनों में ये सभी 'कैप्सूल' उगले हैं। बरामद 1,300 ग्राम कोकेन की कीमत ₹13 करोड़ है।