Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पेटीएम को दूसरी तिमाही में ₹474 करोड़ का शुद्ध घाटा, राजस्व 64% बढ़ा

short by अंकित कुमार / on Sunday, 28 November 2021
पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में ₹474 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ जबकि पिछले साल समान तिमाही में कंपनी को ₹437 करोड़ का घाटा हुआ था। दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व 64% की वृद्धि के साथ ₹1,090 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हाल में हुई है।