Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पेटीएम में बढ़ेगी कंपनी के सीईओ विजय शेखर की हिस्सेदारी, ऐंटफिन से खरीदेंगे 10.3% शेयर

short by अनिल कुमार / on Monday, 7 August, 2023
पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कंपनी में ऐंटफिन (नीदरलैंड्स) होल्डिंग बीवी की 10.3% हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। शुक्रवार 4 अगस्त को पेटीएम के क्लोज़िंग प्राइस के आधार पर हिस्सेदारी का मूल्य $628 मिलियन है। शेयर ट्रांसफर के बाद पेटीएम में शर्मा की हिस्सेदारी बढ़कर 19.42% हो जाएगी जबकि ऐंटफिन की हिस्सेदारी घटकर 13.5% रह जाएगी।