Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पेट्रोलिंग किसी देश को लक्ष्य बनाकर नहीं की गई: चीनी-रूसी जेट्स की साझा उड़ान पर चीन

short by नदीम अनवर / on Wednesday, 25 May, 2022
जापानी एयरस्पेस के पास मंगलवार को चीनी और रूसी लड़ाकू विमानों की साझा उड़ान को लेकर चीन ने कहा है कि यह पेट्रोलिंग किसी देश को लक्ष्य बनाकर नहीं की गई थी। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस का यह पहला सालाना युद्धाभ्यास था। गौरतलब है, यह युद्धाभ्यास तब हुआ जब टोक्यो (जापान) में क्वाड लीडर्स समिट चल रही थी।
read more at Reuters