Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पेपर स्प्रे खतरनाक हथियार है, आत्मरक्षा में नहीं कर सकते इस्तेमाल: कर्नाटक एचसी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 8 May, 2024
कर्नाटक हाईकोर्ट ने पेपर स्प्रे को 'खतरनाक हथियार' बताते हुए कहा है कि इसका उपयोग 'आत्मरक्षा' में नहीं कर सकते। कोर्ट ने एक कंपनी के निदेशक व उनकी पत्नी द्वारा एक सिक्योरिटी गार्ड पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल और हाथापाई करने को लेकर उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले की जांच पर रोक लगाने से इनकार करते हुए यह टिप्पणी की।