पेरिस के म्यूज़ियम में 2 महिला प्रदर्शनकारियों ने मोनालिसा की पेंटिंग पर फेंका सूप
पेरिस के लूवॉर म्यूज़ियम में लगी मोनालिसा की एक पेंटिंग पर 2 महिला प्रदर्शनकारियों ने रविवार को सूप फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें महिला प्रदर्शनकारी 'स्वस्थ व सस्टेनेबल खाद्य पदार्थों' को लेकर नारेबाज़ी करती दिखीं। 16वीं सदी में लियोनार्डो द विंची द्वारा बनाई गई मोनालिसा की पेंटिंग को कोई नुकसान नहीं हुआ।
read more at Mirror


