पेशी के दौरान बिहार में कैदी ने जज को दिखाई जेल की रोटियां; कहा- इसे जानवर भी नहीं खाएगा
बेगूसराय (बिहार) में कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए रामजप्पो यादव नामक एक कैदी ने न्यायाधीश से जेल में मिलने वाले खाने की शिकायत की है। बतौर खबर, कैदी ने अपनी जेब से रोटियां निकालकर जज से कहा कि इन रोटियों को जानवर भी नहीं खा सकेगा। कोर्ट ने कैदी की शिकायत पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
read more at हिन्दुस्तान


